दीपावली का उत्साह, बाजारों में रौनक

इंदौर:दीपावली पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक चरम पर पहुंच गई है. राजवाड़ा, सराफा, सीतलामाता बाजार, मालवा मिल, पाटनीपुरा सहित अन्य बाजारों में इन दिनों पैर रखने की जगह नहीं है.पूरे बाजार में सजावटी सामान की दुकानें सजी हुई हैं और खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. बाजार में 50 से लेकर 500 रुपये तक के फूलों के तोरण, मोती की मालाएं, रंग-बिरंगे झालर और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बिक रही हैं. इस बार इंदौर के लोगों में चाइनीज सामान की जगह हाथ से बने देसी तोरण और मिट्टी के दीयों को लेकर ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है.

राजवाड़ा में दुकान लगाने वाले व्यापारी संजय के अनुसार इस बार ग्राहकी बहुत अच्छी है. लोग सजावट के लिए स्वदेशी सामान को ही प्राथमिकता दे रहे हैं. 20 रुपये दर्जन वाले दीयों से लेकर 1500 रुपये तक के डिजाइनर आकाशकंदील तक सब बिक रहा है. महिलाएं और युवतियां खास तौर पर बंदनवार और लटकन की खरीदारी कर रही हैं. सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली भीड़ रात 11 बजे तक वैसी ही बनी रहती है. नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए राजवाड़ा और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं. दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस और छोटी दिवाली पर बिक्री और बढ़ेगी

Next Post

रणजी ट्रॉफी: हर्ष दुबे के 14 विकेट का जलवा, कर्नाटक और गोवा की बड़ी जीत

Thu Nov 5 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) रणजी ट्रॉफी के हालिया राउंड में बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे सबसे शानदार खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ विदर्भ की एक पारी और 20 रन की शानदार जीत में कुल 14 विकेट लिए। बुधवार को कर्नाटक, गोवा और उत्तराखंड ने भी बड़ी जीत […]

You May Like