पेट दर्द से त्रस्त महिला ने की खुदकुशी

जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत बेनीसिंह पिपरिया में पेट दर्द से त्रस्त एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक सुशील यादव 27 वर्ष निवासी बेनीसिंह पिपरिया की शादी लगभग तीन वर्ष पहले नेहा यादव 23 वर्ष निवासी सैलवाडा तेन्दूखेडा दमोह से हुई थी।

उसकी पत्नि नेह के पेट में 2 वर्ष से दर्द रहता था जिसकी दवा चल रही थी। बीती रात नेहा के पेट में तेज दर्द हो रहो था, नेहा ने डाक्टर द्वारा दी गयी दवाई खायी लेकिन आराम नहीं लगा, सभी लोग सो गए थे इसके बाद सुशील घर के बाहर चला गया था, थोडी देर बाद आकर देखा तो नेहा लकडी की म्यारी में साडी बांधकर फांसी लगाकर लटकी थी, जिसकी मौत हो चुकी थी ।

Next Post

न्यायमूर्ति विजय शुक्ला को भावभीनी विदाई

Thu Jun 25 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, जबलपुर द्वारा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय शुक्ला के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति विवेक रूसिया सहित उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। समारोह का संचालन […]

You May Like