रूसी सैनिक यूक्रेन में डोनेट्स्क तक पहुंचे

कीव, 13 अगस्त (वार्ता) रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के सुरक्षा घेरे को भेदते हुए वहां के कुछ हिस्सों में पैठ बना ली है।
ऐसा माना जा रहा है कि रूस शुक्रवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के बीच अलास्का में होने वाली बैठक से पहले ही यूक्रेन के ज़्यादा से ज़्यादा क्षेत्र हथियाने की कोशिश कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यूक्रेनी युद्धक्षेत्र निगरानी समूह ‘डीपस्टेट’ ने मंगलवार को बताया कि रूसी सेना डोब्रोपिलिया की ओर बढ़ रही है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार यह शहर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोक्रोवस्क से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर में है जो एक साल से भी ज़्यादा समय से रूस के निशाने पर है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेंलेंस्की ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा “रूसियों के समूह कई जगहों पर लगभग 10 किलोमीटर तक आगे बढ़ गए हैं। उन सभी पास कोई खास उपकरण नहीं बल्कि सिर्फ़ हथियार हैं। इनमें से कुछ पहले ही ढूंढ निकाले गये हैं, कुछ मारे जा चुके हैं और कुछ गिरफ्तार कर लिए गये हैं।”
श्री ज़ेलेंस्की ने कहा “इस बढ़त का उद्देश्य हमारे लिए स्पष्ट है। पुतिन-ट्रम्प बैठक से पहले रूस यह विकृत धारणा बनाने की कोशिश कर रहा है कि “रूस आगे बढ़ रहा है, आगे बढ़ रहा है और यूक्रेन हार रहा है।”
श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस की सेना का जमावड़ा शुक्रवार को अलास्का में श्री ट्रंप और श्री पुतिन के मिलने से ठीक पहले हो रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा “हमारा मानना है कि वे 15 तारीख के बाद आक्रामक कार्रवाई की तैयारी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस बीच यूक्रेनी अधिकारियों ने स्वीकार किया कि डोब्रोपिलिया के पास उनके सुरक्षा क्षेत्रों में रूसी सेना के समूहों ने घुसपैठ की थी। लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस दौरान रूसी सैनिक काफी कम संख्या में थे और इसका मतलब यह नहीं था कि रूस ने इस क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है।

Next Post

अंकित जगलान कप्तान नियुक्त, रिकॉर्ड चौथे प्रो कबड्डी लीग खिताब के लिए पटना पाइरेट्स की अगुवाई करेंगे

Wed Aug 13 , 2025
पटना, 13 अगस्त (वार्ता) पटना पाइरेट्स ने अंकित जगलान और दीपक सिंह को अपना कप्तान और उप-कप्तान नियुक्त किया है। वे 1 सितंबर 2025 को यूपी योद्धा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं। पटना पाइरेट्स आगामी सीजन में अपना चौथा चैंपियनशिप खिताब जीतकर प्रो कबड्डी […]

You May Like