भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने बूथ सशक्तिकरण जरूरी: हितानंद

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की विभिन्न टोलियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है तो सबसे पहले बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनावों में ऐतिहासिक विजय का आधार बनती है।

हितानंद ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी समाज वर्गों को साथ लेकर चलती है, इसी कारण वह आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। व्यक्ति निर्माण और कार्यकर्ता निर्माण भाजपा की मूल विचारधारा है। उन्होंने संगठन को शून्य से विराट वटवृक्ष बनने तक की यात्रा का श्रेय पितृ पुरुषों, वरिष्ठों और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में दायित्व सौंपना ही कार्यकर्ता निर्माण की शुरुआत है। साथ ही कार्यों की नियमित समीक्षा से सुधार और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। बैठक में जिला प्रभारी महेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

भागीरथपुरा में दूषित पानी से फैली बीमारी: 142 मरीज अस्पतालों में भर्ती, 20 नए मरीज मिले; 142 को अस्पताल से छुट्टी

Sun Jan 4 , 2026
इंदौर. भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है. रविवार को क्षेत्र में 20 नए मरीज सामने आए, जबकि 256 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है. वर्तमान में 142 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।