कलेक्टर श्री कोचर ने सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य,करने के लिये किया सम्मानित

नवभारत न्यूज

 

दमोह.सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने समय सीमा बैठक के उपरांत प्रशंसा पत्र प्रदान किये. इस अवसर पर ग्रुप “ए” में सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दमोह गंगा सिंह रावत, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य व आपूर्ति विभाग जबेरा आदित्य दाहिया, तहसीलदार हटा प्रवीण त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसी प्रकार ग्रुप “बी” में थाना प्रभारी जबेरा विकास सिंह चौहान, कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग नोहटा प्रभात कुमार दुबे व कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग तेजगढ़ तथा ग्रुप “सी” में थाना प्रभार कुम्हारी रोहित द्विवेदी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बटियागढ़ दिनेश कुमार पटेल व थाना प्रभारी गैसाबाद प्रीति पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Next Post

अपने काम को शत-प्रतिशत समय दें, सरकार बहुत बड़ा अर्गेनाईजेशन है, प्रत्येक व्यक्ति के काम पर नजर रखना संभव नहीं-कलेक्टर श्री कोचर

Thu Jan 2 , 2025
*, स्कूली विद्यार्थियों के साथ अधिकारियों ने किया राष्ट्रगीत,राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन*   नवभारत न्यूज   दमोह.नया साल एक अवसर देता हैं कि आप अपने बारे में भी सोचना शुरू करें, मैं सुबह जल्दी इसीलिए उठता हूँ ताकि सुबह का समय मैं अपने आपको दे सकूं। इन सब […]

You May Like