कॉमेडी को जीवंत बना देते हैं वरुण धवन : पूजा हेगड़े

मुंबई, 03 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में काम करने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा है कि वरुण अपनी ऊर्जा और कॉमिक टाइमिंग से पूरे सेट को जीवंत बना देते हैं।पूजा और वरुण निर्देशक डेविड धवन की आगामी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में साथ नजर आएंगे। पूजा का कहना है कि वरुण के साथ स्क्रीन साझा करना एक अलग तरह का अनुभव रहा, क्योंकि उनकी ऊर्जा का स्तर लगातार ऊंचा रहता है।उन्होंने कहा, “वरुण हमेशा पूरी तरह एक्टिव रहते हैं। टेक्स के बीच भी वह कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं, डांस करते हैं, मजाक करते हैं या किसी दृश्य को अलग अंदाज में निभाने का प्रयास करते हैं। वह कभी भी सेट की ऊर्जा को कम नहीं होने देते और इसका असर पूरी टीम पर पड़ता है।”

पूजा के अनुसार, वरुण की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह दृश्यों को रटा-रटाया नहीं बल्कि स्वाभाविक और जीवंत बना देते हैं। उन्होंने कहा कि कॉमेडी में यह गुण बहुत दुर्लभ होता है, क्योंकि हास्य दृश्य अक्सर बनावटी लगने लगते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के कई मजेदार और यादगार पल अचानक हुए इम्प्रोवाइजेशन का नतीजा थे। चाहे डांस रिहर्सल हो या हास्य से भरपूर संवाद, सेट का माहौल बेहद सहज और खुला रखा गया था। पूजा ने कहा कि वरुण के साथ केमिस्ट्री सिर्फ भावनात्मक दृश्यों से नहीं बल्कि उनकी तेज रफ्तार और सहज अभिनय शैली के साथ तालमेल बैठाने से भी बनती है। वरुण हर टेक में कुछ नया जोड़ देते हैं, जिससे कलाकारों को भी तुरंत प्रतिक्रिया देनी पड़ती है।उन्होंने कहा, “उन्हें सचमुच लोगों का मनोरंजन करना पसंद है। यह बात साफ महसूस होती है।

इसमें किसी तरह का बनावटीपन नहीं है।” पूजा का मानना है कि एक व्यावसायिक हिंदी फिल्म अभिनेता के रूप में वरुण की सबसे बड़ी ताकत मनोरंजन की उनकी स्वाभाविक समझ है, जो उन्हें दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रिय बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि है जवानी तो इश्क होना है में उनकी और वरुण की केमिस्ट्री की मजबूत नींव भी यही ऊर्जा बनी है।

.....

Next Post

भारतीय विमान सेवा कंपनियों को तय दर पर मिलेगा विमान ईंधन, मूल्य स्थिरीकरण कोष को मंत्रिमंडल की मंजूरी

Wed Jun 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में विमान ईंधन की कीमतों में भारी उछाल के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय विमान सेवा कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए मूल्य स्थिरीकरण कोष की स्थापना को मंजूरी दी है। इससे उन्हें स्थिर दाम पर ईंधन मिल सकेगा और तेल विपणन कंपनियों […]

You May Like