सेवानिवृत्त शिक्षक भाटी का घर घर अभिनंदन

बागली:समीपस्थ चैम्पियन शाला शा मा वि छतरपुरा में 1998 में पदस्थ होकर 2026 तक एक ही शाला में सेवा देने वाले उत्कृष्ट शिक्षक सत्यनारायण भाटी की सेवानिवृत्ति पर ग्राम के वरिष्ठ जनों, ग्राम पंचायत तथा रामायण मंडल और माध्यमिक विद्यालय परिवार द्वारा भव्य विदाई समारोह आयोजित कर आत्मीय अभिनंदन किया गया।
मंचीय कार्यक्रम सरपंच निर्मला जवाहर पाटीदार की अध्यक्षता में तथा जनपद सदस्य आशिष पाटीदार, वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल पटेल, पूर्व सरपंच मांगीलाल पाटीदार, गोवर्धन गुरु जी, रामेश्वर भगत, घीसालाल पटेल, बद्रीलाल पाटीदार, अभिभाषक महेन्द्र पाटीदार,पं वासुदेव जोशी,कमल भाटी, मुकेश सी ए उपसरपंच योगेश पाटीदार, आदि के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।
ग्रामीण जनों ने उपहार भेंटकर व पुष्पमाला पहनाकर विदाई दी।ग्राम पंचायत व माध्यमिक विद्यालय परिवार ने भी अभिनंदन पत्र के साथ उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक प्रधानाध्यापक सुनिल पाटीदार ने दिया।ग्रामीण जनों के साथ शिक्षक गण, भाटी परिवार के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा श्री भाटी जी के उत्कृष्ट कार्य की प्रसंशा करते हुए अभिनंदन किया।
समारोह उपरांत जुलूस विघालय से ग्राम की गलीयो में घुमाया गया जहां हर घर श्री भाटी की आरती उतारकर महिलाओं और बच्चों ने स्वागत किया।जुलूस का समापन बागली नगर में श्री भाटी के निज निवास इमली चौराहे पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव के मुख्य आतिथ्य, समाजसेवी नारायण भाटी, शंकरलाल भाटी,डालू भाटी, शिक्षक नेमीचंद तंवर के आतिथ्य में आभार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन संकुल सहसमन्वयक वारिस अली ने किया तथा आभार जवाहर पाटीदार तथा राजाभाटी ने माना।
श्री भाटी के निज निवास पर बड़ी संख्या में उपस्थित छतरपुरा निवासीयो का आत्मीय अभिनंदन किया गया।

Next Post

एशियन गेम्स में भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम भाग लेंगी

Sun Aug 30 , 2026
देवास:जापान के आइची-नागोया में 19 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2026 तक होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम देवास के तीन खिलाड़ी जय मीणा, योगेश चौधरी व आध्या तिवारी टीम के सदस्य एवं भारतीय टीम के कोच विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते होंगे।सॉफ्टटेनिस कोच गौरव कदम ने बताया कि,इसके पूर्व […]

You May Like

Play sound