सतना: देश में साइबर ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ठग नए नए तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मैहर जिले से सामने आया है। जहां एक मजदूर को ठगी का शिकार बनाया गया। बताया जा रहा है कि ठगों ने मजदूर के खाते से 1 लाख 19 हजार रुपए की ठगी की गई।
मैहर में एक मजदूर साइबर ठगी का शिकार हो गया। डेल्हा गांव निवासी मुकेश कुशवाहा के बैंक खाते से बच्चों की पढ़ाई के लिए जोड़े गए 1 लाख 19 हजार रुपए निकाल लिए गए। यह घटना 28 सितंबर की बताई जा रही है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे मुकेश के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें खाते से 1 रुपया कटने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया।
अगले दिन, सोमवार दोपहर 3:3 बजे अचानक उनके खाते से 50 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। इसके कुछ ही मिनट बाद, 3:4 बजे 50 हजार रुपये और निकाल लिए गए। इन ट्रांजैक्शन के बाद उनके खाते में केवल 19 हजार रुपए शेष बचे थे। शाम को जब मुकेश ने अपना फोन पे ऐप खोला, तो वह काम नहीं कर रहा था। हेल्पलाइन से संपर्क करने पर उन्हें बताया गया कि उनका मोबाइल हैक हो गया है। पीड़ित तत्काल बैंक पहुंचे, लेकिन तब तक शाखा बंद हो चुकी थी।
बैंक और थाने में हुई शिकायत
मंगलवार सुबह मुकेश ने बैंक प्रबंधन को पूरे मामले की जानकारी दी और मैहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यह रकम उन्होंने मजदूरी करके अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए जोड़ी थी। मुकेश के अनुसार, जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, वह बिहार के चकई थाना क्षेत्र के निवासी सुमन कुमार दास का है। इस खाते का नंबर यूको बैंक 04853211182467 और मोबाइल नंबर 9771124387 है।
