ग्वालियर: वकीलों के आंदोलन और मृतक वकील के परिजनों के आक्रोश के बीच डबरा टीआई धर्मेंद्र यादव लाइन अटैच कर दिए गए हैं।डबरा सिटी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन ग्वालियर में संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षक यादव तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से रिलीव होकर पुलिस लाइन में आमद दर्ज करें।
यह कार्रवाई पूर्णत: प्रशासनिक आधार पर कही जा रही है। डबरा क्षेत्र में हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था और थाने से जुड़े कई मामलों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज थीं, जिसके बीच यह आदेश सामने आया है। निर्देश जारी होने के बाद थाना स्टाफ को भी आवश्यक प्रक्रिया के लिए सूचित कर दिया गया है, जबकि नए प्रभारी की नियुक्ति को लेकर विभाग में हलचल तेज हो गई है।
