अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, जेसीबी पर चढ़कर काम रुकवाया

इंदौर:पिपलियाहाना काकड़ में आरई-2 रोड के निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध कर दिया. एकजुट होकर कुछ लोग जेसीबी पर चढ़ गए और शासकीय कार्य में बाधा डाली. मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
घटना सुबह करीब 11 बजे की है, आरई 2 रोड निर्माण के लिए आसपास के अतिक्रमण हटाए जा रहे थे. इसी दौरान अखिल गुप्ता, राहुल यादव, संतोष मकवाना, कमल वसुनिया, सरिता सोलंकी और सुनील मकवाना सहित अन्य चार-पांच लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे. उन्होंने जेसीबी पर चढ़कर कार्रवाई का विरोध किया. साथ ही कुछ लोगों की झोपड़ियां छोड़ देने का आरोप लगाते हुए शासकीय काम में बाधा उत्पन्न की. थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

तेज रफ्तार कार ने बस का इंतजार कर रहे श्रमिकों को मारी टक्कर, 3 गंभीर घायल

Wed Oct 7 , 2026
जबलपुर: पाटन-जबलपुर मुख्य मार्ग पर तिलगवां मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सूखा माढ़ोताल निवासी प्रवीण सिंगौर (27) […]

You May Like