बारिश में भयप्रद भवन के जर्जर हिस्से को नगर निगम ने गिराया

रीवा, शहर में बारिश एवं अतिवृष्टि को दृष्टिगत रखते हुए जनसुरक्षा के लिए जर्जर एवं भयप्रद भवनों का निरीक्षण एवं उन्हें सुरक्षित तरीके से गिराने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है. गुरुवार को वार्ड क्रमांक 36 स्थित स्वर्गीय केशरी प्रसाद पाण्डेय ‘बेधडक़ हाउस’ का नगर निगम रीवा की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान भवन का पिछला हिस्सा जर्जर एवं भयप्रद स्थिति में था एवं इसके किसी भी समय गिरने की संभावना थी साथ ही यह भवन व्यस्ततम मार्ग पर स्थित होने के कारण आसपास से आवागमन करने वाले नागरिकों के लिए भी खतरा बना हुआ था. नगर निगम द्वारा भवन स्वामी को नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्वयं सुरक्षित तरीके से भवन हटाने के निर्देश दिए गए थे. किन्तु निर्धारित अवधि में भवन को नहीं हटाए जाने पर नगर निगम की टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ जर्जर एवं भयप्रद हिस्से को गिराने की कार्रवाई की गई. साथ ही नगर निगम की तकनीकी टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 01, 03, 04, 19, 26, 28, 34, 35, 39, का भ्रमण कर जर्जर भवन स्वामी को नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्वयं सुरक्षित तरीके से भवन हटाने के निर्देश दिए गए हैं. कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह , सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, उपयंत्री सुनील मिश्रा, अतिक्रमण टीम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, जेपी चौक तक निकाली रैली

Thu Aug 27 , 2026
ओंकारेश्वर,  जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह पुरनी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने महंगाई के विरोध में धरना-आंदोलन किया। आदिवासी धर्मशाला से जेपी चौक तक रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।   जेपी चौक पर […]

You May Like