दीपावली पर वंचित परिवारों का करे सहयोग-बिरला

कोटा 17 अक्टूबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रोशनी के पर्व दीपावली की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस मौके वंचित परिवारों का सहयोग करना चाहिए।

श्री बिरला शुक्रवार को अपने सांगोद क्षेत्र के प्रवास के दौरान सांगोद नगर, देवली मांझी, सीमलिया और गढ़ेपान में क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। दीपावली की रामा-श्यामी करने पहुंचे श्री बिरला ने कस्बों के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों के साथ बाजार में खरीद करने आए आमजन को भी दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही वरिष्ठजन का आशीर्वाद भी लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के बीच स्पीकर बिरला का स्वागत किया गया।

उन्हों कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में कहा कि दीपावली का पर्व खुशियां बांटने का भी अवसर है। हम अपने आस-पास ऐसे परिवारों को भी याद करें, जिन्हें हमारे सहयोग और स्नेह की आवश्यकता है। प्रयास करें कि इस दीपावली हमारे घरों के साथ-साथ उनके जीवन में भी उजियारा और मुस्कान पहुंच सके। इसके पूर्व मार्ग में कैथून, गलाना, खेड़ा रामपुर और कुराड़ एवं आजादपुरा में भी दीपावली की रामा-श्यामी की तथा समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद थे।

श्री बिरला पूर्व मंत्री भरत सिंह के पैतृक गांव कुंदनपुर पहुंचे जहां उन्होंने उनके परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त की।

Next Post

पेरू के राष्ट्रपति ने इस्तीफा देने से किया इनकार

Fri Oct 17 , 2025
लीमा, 17 अक्टूबर (वार्ता) पेरू के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति होसे हेरी ओरे ने एक लोकप्रिय रैपर की मौत के बाद राजधानी लीमा में भड़के सरकार विरोधी जेन-जी प्रदर्शनों के बीच इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया है। सरकार ने गुरुवार देर रात स्थिति को देखते हुए राजधानी में आपातकाल की घोषणा […]

You May Like