IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान से आहत ब्राह्मण समाज ने दिया ज्ञापन

चंदला: बीते दिनों मध्य प्रदेश कैडर के IAS व अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान देकर प्रदेश की राजनीति और एक विशेष समाज को गर्म कर दिया संतोष वर्मा के इस बयान को सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया गया संतोष वर्मा ने कहा कि “आरक्षण तब खत्म होना चाहिए।

जब ब्राह्मण मेरे बेटे के लिए अपनी बेटी दान कर दे या उसके साथ संबंध बना ले”इस बयान से एक विशेष समाज आहत हुआ जिसके कारण तमाम ब्राह्मण समाज के लोगों में रौस व्याप्त हुआ और जगह-जगह पर लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग कर बयान की निंदा की है इसी के चलते आज चंदला के सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा तहसीलदार व थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर बर्मा पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है.

यह ज्ञापन सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष यज्ञ प्रसाद त्रिपाठी की अगुवाई में दिया गया ज्ञापन के दौरान सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण व अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे और IAS संतोष वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीयज्ञ प्रसाद त्रिपाठी ( सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष) का कहना है, कि हमारे समाज के लिए बोले गए वक्तव्य बड़े निंदनीय है, हमने ज्ञापन देकर शासन प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।

Next Post

नीतीश ने 10 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 1000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांरित की

Fri Nov 28 , 2025
पटना, 28 नवंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दस लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 1000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांरित की। श्री कुमार ने आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में दस लाख […]

You May Like