पेरू के राष्ट्रपति ने इस्तीफा देने से किया इनकार

लीमा, 17 अक्टूबर (वार्ता) पेरू के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति होसे हेरी ओरे ने एक लोकप्रिय रैपर की मौत के बाद राजधानी लीमा में भड़के सरकार विरोधी जेन-जी प्रदर्शनों के बीच इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया है।

सरकार ने गुरुवार देर रात स्थिति को देखते हुए राजधानी में आपातकाल की घोषणा करने का ऐलान किया है। इस बीच अभियोजक कार्यालय ने बताया कि वह हिप-हॉप गायक एडुआर्डो रुइज़ (32) की हत्या की जाँच कर रहा है। पेरू के पुलिस प्रमुख जनरल ऑस्कर एरियोला ने बताया कि माना जा रहा है कि पुलिसकर्मी लुइस मैगलैनेस ने प्रदर्शन के दौरान गोली चलाई थी, जिसमें रैपर की जान चली गयी थी। गौरतलब है कि श्री मैगलैनेस लीमा में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है और उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। एरियोला ने आगे कहा कि मैगलैनेस पर शारीरिक हमले के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि ये विरोध प्रदर्शन एक महीने पहले युवाओं के लिए बेहतर वेतन और पेंशन की माँग के साथ शुरू हुए थे। इन प्रदर्शनों में अपराध और भ्रष्टाचार के व्यापक मुद्दे भी शामिल हो गए थे। इन विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप पिछले हफ़्ते तत्कालीन राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे को बर्खास्त कर दिया गया था।

प्रदर्शनकारी हालांकि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। होस हेरी ने इस मांग को सिरे से खारिज करते हुए गुरुवार को कहा, “मेरी जिम्मेदारी देश में स्थिरता बनाए रखना है, यह मेरी जिम्मेदारी और मेरी प्रतिबद्धता है।” उन्होंने संसद से नागरिक सुरक्षा पर कानून बनाने का आग्रह भी किया।

उल्लेखनीय है कि इन विरोध प्रदर्शनों में 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।

 

Next Post

चीनी पोलित ब्यूरो ने दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित

Fri Oct 17 , 2025
बीजिंग, 17 अक्टूबर (वार्ता) चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने पीएलए के दो शीर्ष अधिकारियों को अपने पद से निष्कासित कर दिया है और सेना ने उन्हें और सात अन्य को “अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन” के लिए जाँच के दायरे में रखा है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।