सीहोर। अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच ने क्रिसेंट गरबा महोत्सव आयोजित कर इतिहास रच दिया. प्रतिभागी महिलाओं, बालिकाओं की मांग पर विधायक सुदेश राय ने गरबा महोत्सव प्रतिवर्ष आयोजित करने का फैसला ले लिया.
क्रिसेंट गरबा महोत्सव की सफलता का राज शहर के नागरिकों का प्रतिष्ठित राय परिवार पर अटूट विश्वास के रूप में सामने आया. शहर के हर गली मोहल्ले कॉलोनी कस्बे के कोने कोने में रहने वाले परिवारों ने पांच हजार से अधिक संख्या में अपनी लाड़ली बेटियों बहनों को गरबा महोत्सव में सम्मिलित होने की स्वीकृति प्रदान की. युवतियों और महिलाओं ने तीन दिन मातारानी की आराधना के लिए सामूहिक रूप से गरबा रास किया. राय परिवार के पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय, समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, नीलेश राय और चारों भाभियों रोमानी राय, नमिता राय, अरुणा राय, सुषमा राय और राजकुमार जायसवाल रिंकू श्रीमती शीतल राय ने इस कार्यकम को जनता के लिए पारिवारिक माहोल के साथ मनाने में कोई कसर बाकी नही रखी और उसी के परिणामस्वरूप सीहोर में राष्ट्रीय स्तर का ऐसा भव्य आयोजन आनंदमय सम्पन्न हुआ. क्रिसेंट गरबा महोत्सव में हिस्सा लेने वाली चुनिंदा प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.
