आधा दर्जन कृषि सेवा केंद्रों की तालाबंदी

भैरूंदा. खाद बीज विक्रेताओं द्वारा मनमाने तरीके से दुकानें संचालित कर अनियमितता बरतने पर एसडीएम द्वारा आधा दर्जन कृषि सेवा केन्द्रों पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई. एसडीएम मदन रघुवंशी एवं कृषि विभाग द्वारा खाद बीज की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. विक्रेताओं द्वारा शासन के निर्देश की अवेहलना करते हुए सूचना पटेल चश्पा नहीं किया था. जिस पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर तालाबंदी की कार्यवाही कर नोटिस थमाए. एसडीएम श्री रघुवंशी ने बताया कि खरीफ सीजन की बुवाई पर दुकानदारों द्वारा अधिक मुनाफा के फेर में किसानों को आमानत खाद बीज एवं पेस्टिसाइड विक्रय न कर सके. इसलिए दो दिन पूर्व सभी विक्रेताओं अवगत कराया गया था. बाबजूद इसके कुछ दुकानदारों ने निर्देशों की पालन नहीं किया. कार्यवाही के दौरान राजेश कृषि सेवा केंद्र, आनंद एग्रो, सॉल्यूशन आनंद एग्रो, क्लीनिक पावर कृषि सेवा केंद्र, रावल ट्रेडर्स तथा जैन कृषि सेवा केंद्र एवं यश ट्रेंड्स लाड़कुई पर कार्रवाई की गई.

 

Next Post

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई

Sat Jun 21 , 2025
सीहोर. गत दिनों से शहर सहित आस-पास के स्थानों पर राजस्व विभाग शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है. इसी तरह ग्राम सारंगा खेड़ी जहांगीरपुरा जोड़ पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर ढाबा बना रखा था. वह आए दिन नया निर्माण कर रहा था. […]

You May Like