शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन की दाल में मिलीं इल्लियां, महिला स्वसहायता समूह का अनुबंध अस्थायी रूप से निरस्त

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के जनपद शिक्षा केन्द्र मालथौन के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गीधा में मध्यान्ह भोजन वितरण हेतु संलग्न सोना महिला स्वसहायता समूह द्वारा वितरित दाल में इल्लियां (कीड़े) पाए जाने की गंभीर घटना सामने आई। इस घटना पर जनपद शिक्षा केन्द्र मालथौन के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ने समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। जांच के बाद समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना के अनुबंध शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर अनुबंध अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है।

जारी कारण बताओ सूचना पत्र जारी के अनुसार समूह को तीन दिवस के अंदर स्वयं उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सूचना पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि मध्यान्ह भोजन वितरण में लापरवाही अनुबंध शर्तों का उल्लंघन है। यदि समूह का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया अथवा निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं किया गया तो समूह के साथ किए गए अनुबंध को निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

ईरान की सैन्य ताकत पूरी तरह ध्वस्त, ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई के गंभीर रूप से घायल होने का किया बड़ा दावा

Tue Jul 14 , 2026
वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कड़ा प्रहार करते हुए दावा किया है कि ईरान का सैन्य नेतृत्व पूरी तरह से खत्म हो चुका है। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि हालिया संयुक्त सैन्य हमलों में ईरान की नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान पहुँचा है। ट्रंप ने […]

You May Like