विदेशी मुद्रा भंडार 8.7 अरब डॉलर गिरकर 625.9 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 8.7 अरब डॉलर गिरकर 625.9 अरब डॉलर पर

मुंबई 17 जनवरी (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी गिरावट होने से 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.7 अरब डॉलर लुढ़ककर 625.9 अरब डॉलर रह गया।

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.7 अरब डॉलर कम होकर 634.6 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 9.5 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 536.01 अरब डॉलर पर आ गई। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 79.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 67.9 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 3.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 17.8 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर कम होकर 4.2 अरब डॉलर पर आ गया।

Next Post

खाद्य तेलाें में टिकाव; दालें सस्ती

Fri Jan 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव जबकि दालें सस्ती हो गईं वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया […]

You May Like