मैहर:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को मैहर जिले के बड़ा अखाड़ा पहुंचकर भगवान श्री गणेश एवं श्री राम- माता जानकी जी का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
उन्होंने महंत श्री श्री 1008 सीताबल्लभ शरण जी महाराज का सानिध्य प्राप्त किया। इसके पश्चात श्री रामसखेन्द्र गौशाला परिसर में गौसेवा की। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, सांसद श्री गणेश सिंह, विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने एवं पूर्व विधायक श्री रामखिलावन पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
