आष्टा। नगरीय प्रशासन एवं आवास विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ मां पार्वती नदी के तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मां पार्वती का आशीर्वाद लिया. प्राचीन शंकर मंदिर के पुजारी हेमंत गिरी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ जीवनदायिनी मां पार्वती का पूजन संपन्न कराया गया. उन्होंने पार्वती नदी पर बने नवनिर्मित सुंदर घाट का अवलोकन किया. उन्होंने इस सुंदर निर्माण कार्य के लिए नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की सराहना की. इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, ऋ तु जैन, कृपालसिंह पटाड़ा, सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति, तारा कटारिया, उमेश शर्मा, सिद्दीका बी, भूरू खां, सोनू गुणवान,रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, राजकुमार मालवीय, अरशद अली, नरेन्द्र गंगवाल, अक्षत पाठक, आनंद जैन, देवकरण पहलवान, कमलेश विश्वकर्मा, अभिराज पटाड़ा, दीपक मारूति आदि उपस्थित थे.
