सतना: मैहर में शराबबंदी लागू होने के बावजूद भी अवैध कारोबार करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में थाना कोतवाली मैहर की टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। थाना कोतवाली मैहर प्रभारी अनिमेष द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रामपथ गवन मार्ग ग्राम बरही पुलिया के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
इस सूचना पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही करते हुए पहुंची राकेश चौधरी के कब्जे से 07 कार्टून में देशी अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया । विदित है आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई शराब तस्करी एवं बिक्री के अपराध पंजीबद्ध हैं। जिसे देखते हुए आरोपी राकेश चौधरी पिता चुनकी चौधरी उम्र 40 वर्ष पता नई बस्ती ओइला को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। आरोपी के कब्जे से जब्त कुल 63 लीटर अवैध शराब की कीमत 31000 रु आंकी गई।
