नवतपा की तपिश शुरू, गर्मी और बढ़ने के आसार

विदिशा:सोमवार से नवतपा की शुरुआत होते ही भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। तेज धूप और लू के बीच शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। विशेषकर लाइन पार के अनेक क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा और नागरिक घंटों पानी आने का इंतजार करने को मजबूर हैं।

शहरवासियों का कहना है कि कई वार्डों में पानी की सप्लाई समय पर नहीं हो रही। कहीं कम प्रेशर की समस्या बनी हुई है तो कहीं टंकियों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन व्यवस्था पहले से ही चरमराई हुई नजर आ रही है।इधर शहर में सड़क खुदाई और निर्माण कार्यों के कारण उड़ रही धूल को दबाने के लिए नगर पालिका का पानी खुलेआम सड़कों पर बहाया जा रहा है।

इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नागरिकों का आरोप है कि एक ओर मोहल्लों में पीने के पानी के लिए मारामारी मची हुई है, वहीं दूसरी ओर हजारों लीटर पानी धूल दबाने में खर्च किया जा रहा है।

स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि नवतपा के दौरान पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। लोगों का कहना है कि पहले घरों तक नियमित और पर्याप्त पेयजल पहुंचाया जाए, उसके बाद अन्य कार्यों में पानी का उपयोग किया जाए।नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि आने वाले दिनों में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है।

Next Post

बाइक को बचाने में पलटा सीएनजी का टैंकर

Sun May 24 , 2026
सीहोर: जिला मुख्यालय के पास कोनाझिर टोल प्लाजा के समीप शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इछावर से रिफिल होकर सीहोर की ओर आ रहा गेल इंडिया कंपनी का सीएनजी से भरा टैंकर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद टैंकर […]

You May Like