धनखड़ शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा पर

नयी दिल्ली,15 फरवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर जाएगें और श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनखड़ 15 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के जम्मू की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के 10 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर के मातृका सभागार में आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद उपराष्ट्रपति पूजा-अर्चना के लिए कटरा में त्रिकूटा पर्वत पर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर और भैरों जी मंदिर भी जाएंगे।

Next Post

जिम्बाब्वे में बस-ट्रक की टक्कर से 24 लोगों की मौत

Thu Feb 13 , 2025
हरारे,13 फरवरी (वार्ता) जिम्बाब्वे के माटाबेलेलैंड दक्षिण प्रांत में गुरुवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी। सरकारी अखबार ‘द हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना दक्षिणी सीमावर्ती शहर बेइटब्रिज के पास एक टोलगेट पर हुई। घटना में 17 लोगों […]

You May Like