कटौती बंद करो नहीं तो होगा आंदोलन

सीहोर। भीषण गर्मी के दौर में नगर सहित जिले में दिन-रात लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है. लेकिन इस मसले पर अब तक विद्युत वितरण कंपनी का रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा है. कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने कहा कि यदि एक सप्ताह में विद्युत कटौती बंद नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा.

नगर में बिजली की स्थिति बहुत खराब है. लेकिन आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति भयावह है, जहां बिजली केवल नाममात्र के लिए ही आती है और लोग भरी गर्मी में परेशान होने को मजबूर हैं. लेकिन बिजली कंपनी के जिम्मेदारों का मनमाना रवैया निरंतर जारी है और वो इस मामले में कुछ भी ठोस कदम उठाने से भी बचते नजर आते हैं तथा शिकायतों का निराकरण तो दूर की बात है, जनता के फोन उठाना तक उचित नहीं समझते और जनता की सुविधा के लिए जो व्हाट्सऐप ग्रुप में भी बिजली कंपनी जिम्मेदार अधिकारी जनता के संदेशों का जवाब देना तक उचित नहीं समझते हैं. कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह में बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस, आंधी-पानी या किसी भी अन्य कारण से की जा रही घोषित-अघोषित विद्युत कटौती बंद करने सहित अपनी लापरवाह कार्यप्रणाली नहीं सुधारी तो कांग्रेस पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन और कंपनी के दफ्तर का घेराव करेगी.

 

Next Post

आदिवासी सेवा समिति द्वारा विवाह सम्मेलन का आयोजन

Mon May 5 , 2025
इटारसी।आदिवासी सेवा समिति तिलक एवं आदिवासी सेवा मंडल नर्मदापुरम के तत्वाधान में विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वर-वधु 21 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा।समिति का उद्देश्य गरीब परिवार की शादी प्रत्येक वर्ष करते हैं गरीब कन्याओं का विवाह आज तिलक सिंदूर प्रांगण से किया गया आदिवासी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।