मास्को 03 अगस्त (वार्ता) रूस के वायु रक्षा बलों ने शनिवार को चार घंटे से भी कम समय में कई क्षेत्रों में यूक्रेन के 41 ड्रोन मार गिराए।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कल देर रात यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया है कि ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रुस समयानुसार रात आठ बजे से 11:25 बजे के बीच इन ड्रोनों को मार गिराया गया।
