तवानगर रोड पर फिर दिखा बाघ, राहगीरों में दहशत

इटारसी। आज, इटारसी के पास तवानगर की सड़क पर बंजारी माई एरिया में एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई।

यह बाघ कुछ दिनों पहले भी इसी रास्ते पर देखा गया था, जब वह एक गाय का शिकार करने आया था, लेकिन लोगों की आवाजाही के कारण सफल नहीं हो सका था।तवानगर के निवासियों और पर्यटकों के लिए यह रास्ता काफी महत्वपूर्ण है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस बाघ को जल्द से जल्द पकड़कर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।वन विभाग को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए और बाघ को रिहायशी इलाके से दूर रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

 

Next Post

दो तस्करों को पकड़कर 3 किलो 68 ग्राम गांजा जप्त

Sat Aug 23 , 2025
ग्वालियर। डबरा सिटी पुलिस ने नशे पर शिकंजा कसने गांजा तस्करों को पकड़ा है। पिछोर पुल के पास से दो गांजा तस्करों को पकड़कर 3 किलो 68 ग्राम गांजा जप्त किया गया है।सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल, एसआई आर्यन शर्मा के साथ पुलिस टीम ने कार्यवाही की। गांजा तस्कर बाइक […]

You May Like