उज्जैन: भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सोमवार को उज्जैन आए। वे तडक़े 4 बजे यहां पहुंचे और महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए। इंदौर में चल रहे टी-20 मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी आए हुए है जो महाकाल के दरबार में आशीर्वाद लेने उज्जैन भी पहुंच रहे है। एक दिन पहले ही कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी महाकाल दर्शन करने आए थे। वर्मा व यादव दोनों खिलाडिय़ों मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर दो घंटे आरती देखी। मंदिर समिति ने दर्शन के बाद उनका सम्मान किया।
Next Post
आयुर्वेद कॉलेज में 9 दिन से धरने पर बैठे इंटर्न चिकित्सक
Mon Oct 12 , 2026
रीवा: रीवा के शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में बीएएमएस इंटर्न चिकित्सकों का स्टाइपेंड बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन 9वें दिन भी जारी है.अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न चिकित्सकों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर अपनी डिग्री जलाकर विरोध दर्ज कराया. इस घटनाक्रम के […]
