आयुर्वेद कॉलेज में 9 दिन से धरने पर बैठे इंटर्न चिकित्सक

रीवा: रीवा के शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में बीएएमएस इंटर्न चिकित्सकों का स्टाइपेंड बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन 9वें दिन भी जारी है.अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न चिकित्सकों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर अपनी डिग्री जलाकर विरोध दर्ज कराया. इस घटनाक्रम के जरिए चिकित्सकों ने शासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया.

आंदोलनकारी चिकित्सकों की प्रमुख मांग है कि मध्य प्रदेश में बीएएमएस इंटर्न चिकित्सकों को मिलने वाले मासिक स्टाइपेंड में वृद्धि कर इसे अन्य राज्यों के बराबर किया जाए. इसके साथ ही संबंधित नियमों के अनुरूप भुगतान और आयुष चिकित्सा संस्थानों में भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है. 9 दिन से आंदोलन जारी है लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन के तरफ से कोई भी आश्वासन छात्रों को नही दिया गया है.

Next Post

एनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को बनाया व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार

Mon Oct 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संघ (एनएसईएफआई) ने इंद्रायणी मुले को व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार नियुक्त किया है। संघ ने यह कदम देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को वैश्विक बाजारों में नयी पहचान दिलाने और निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने के लिए उठाया […]

You May Like

Play sound