भारी बारिश की चेतावनी: आज ग्वालियर में 8वीं कक्षा तक अवकाश

ग्वालियर। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भारी वर्षा की चेतावनी और जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर जिले में 5 सितंबर को नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं का 5 सितंबर को अवकाश रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ नियमित समय पर उपस्थित रहेंगे तथा अन्य शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। पूर्व से निर्धारित महत्वपूर्ण गतिविधियां एवं परीक्षाएं, यदि कोई हों, यथावत संचालित की जाएंगी।

Next Post

पिछले साल के मुकाबले 188.7 मिमी कम वर्षा हुई

Fri Sep 4 , 2026
जबलपुर। जिले में इस वर्ष एक जून से अभी तक 828 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की औसत वर्षा से 188.7 मिलीमीटर कम है। जिले में पिछले वर्ष एक जून से चार सितम्बर तक 1016.7 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी। […]

You May Like