सीहोर. मण्डी थाना अन्तर्गत ठगी के मामले में पीतल को सोना बताकर बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेजा गया.
मंडी थाने में दर्ज धारा 420 के आरोपी 71 वर्षीय याकूब उर्फ माकूब पिता बाबूखां बेलदार निवासी जूना पानी हाल मुकाम रोशनपुरा कुड़ी द्वारा वर्ष 2022 में पीतल की ईंटे बिस्कुट को सोना बताकर 7 लाख 35 हजार रुपए की ठगी की गई थी. घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था. आरोपी का पता बताने पर एसपी द्वारा 2 हजार रुपए का ईनाम भी घाषित किया गया था. मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी याकूब उर्फ माकूब को गिरफ्तार किया है.
