पर्यटन को बढ़ावा देने तैयार हो रहा ग्वालियर जिले का पर्यटन मास्टर प्लान

ग्वालियर: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये ग्वालियर जिले का पर्यटन मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पर्यटन से संबंधित मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन देखा। साथ ही मास्टर प्लान को और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने प्रजेंटेशन के दौरान ग्वालियर किले के आसपास सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर ई-रिक्शा व स्थानीय विक्रेताओं के उत्पादों को प्रोत्साहित करने की बात कहीं। साथ ही साइकिल ट्रैक्स व साइकिल समूहों को चिन्हित कर साइकिल पर्यटन को बढ़ावा दें। उन्होंने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से तानसेन समारोह जैसे कार्यक्रमों की तर्ज पर त्रैमासिक कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

Next Post

लहार व रौन में क्षत्रिय समाज सुधार संघ की बैठकें

Fri May 16 , 2025
भिंड: लहार व रौन में क्षत्रिय समाज सुधार संघ की बैठक की गई। इसमें जिला अध्यक्ष रामौतार सिंह उर्फ चच्चू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में लहार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह को बनाया गया। इसके अलावा रौन में भी कार्यकारिणी गठित की गई। जिला अध्यक्ष चच्चू ने बताया कि […]

You May Like