हमीदिया में 15 दिन से भर्ती यासीन मछली फिर जेल पहुंचा 

भोपाल। सेंट्रल जेल में एक बार फिर ड्रग पैडलर यासीन मछली को भेज दिया गया है. यासीन के हमीदिया में होने की जानकारी जैसे ही सामने आई डाक्टरों ने उसे तुरंत ही फिट भी कर दिया और उसे दोबार जेल पहुंचाया गया. इसे पूरे घटनाक्रम को लेकर डाक्टरों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. यासीन को लेकर यह सूचना है कि वह पिछले दो हफ्तों से हमीदिया अस्पताल में रहा, जहां उसका इलाज चल रहा था. रविवार को ही उसे हमीदिया में होने की सूचना मिली और इसके कुछ ही घंटे बाद उसे जेल भेजा गया.

मिली जानकारी के अनुसार यासीन ने खुद ही हमीदिया में इलाज कराने को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया था. कोर्ट के निर्देश के बाद ही जेल प्रबंधन ने उसे इलाज के लिए भेजा था. हालांकि आरोपी यासीन को लेकर जेल प्रशासन ने कोर्ट को लिख कर दिया था कि उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं है. उसे यूरिन इंफ्केशन की समस्या पहले हुई थी, जिसका इलाज भी जेल के अंदर ही डाक्टरों ने कर दिया था. कोर्ट के आदेश के बाद ही यासीन को चेकअप के लिए हमीदिया भेजा गया, जहां वह 15 दिनों तक भर्ती रहा.

ड्रग तस्करी और नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी यासीन को लेकर सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि आरोपी ने खुद को गंभीर बीमार होने के बहाने से हमीदिया में अपने दिन काटने लगा था. यासीन के हमीदिया में पिछले 15 दिनों से होने की सूचना फैलने पर उसे आनन-फानन में जेल के अंदर फिर से शिफ्ट कर दिया गया है.

Next Post

नवजात के जन्म के बाद खुली दुष्कर्म की कहानी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon Jan 5 , 2026
भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने एक नवजात को जन्म दिया. बच्चे के जन्म लेने के बाद किशोरी के साथ करीब 8 महीने पहले हुए दुष्कर्म का राज भी खुला. मामले को […]

You May Like