ब्यूनस आयर्स , 02 मई (वार्ता) अर्जेंटीना के ड्रेक पैसेज में शुक्रवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किये गये।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने के मुताबिक आज दोपहर 1309 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 57. 34 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 67. 57 डिग्री पश्चिम देशांतर तथा जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा।
