खिंरेटी गांव में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, आठ घायल

बेगमगंज। बेगमगंज थाने के अंतर्गत खिंरेटी गांव में आज जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठियों, डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें 50 वर्षीय थानसिंह कुशवाहा की मौत हो गई तथा दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए हैं।

घटना के बाद घायलों को बेगमगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया गया कि इसी परिवार में करीब एक वर्ष पूर्व भी भूमि विवाद को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आज फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पक्षों के बयान दर्ज किए। एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पुराना जमीनी विवाद ही संघर्ष का कारण है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। घायलों में बृन्दावन कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, धारासिंह कुशवाहा, अंजली कुशवाहा, राजभाई कुशवाहा, शिवराज कुशवाहा, शिलाबाई और नरेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।

Next Post

मकान से गिरे युवक की मौत

Sun Dec 7 , 2025
उज्जैन। बीती रात युवक को पत्नी बेसुध हालत में चरक अस्पताल लेकर पहुंची, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक शराब के नशे में छत से गिरा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है मामले की जांच की जा रही है। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि शिवाजी […]

You May Like