नेपाल की घटनाओं से सिंधिया चिंतित, बताए गहरे ताल्लुक

 

*हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति जताई गहरी संवेदना*

ग्वालियर। भारत और सिंधिया परिवार का नेपाल से गहरा और प्राचीन पारिवारिक संबंध रहा है। हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। यह बात मंगलवार को ग्वालियर प्रवास पर आये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा में कहीं।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद ग्वालियर आए और अगले 4 दिनों तक ग्वालियर, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर का दौरा करेंगे। ग्वालियर विमानतल पर सिंधिया ने नेपाल में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों पर अमन-चैन और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत और सिंधिया परिवार का नेपाल से गहरा और प्राचीन पारिवारिक संबंध रहा है। हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को मेरी गहरी संवेदनायें है। वहीं, दुबई में यूपीआई समझौते पर सिंधिया ने बताया कि यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन में 193 देश शामिल हैं। भारत की इस संस्था में 150 वर्षों से अहम भूमिका रही है। भारत ने 42 अफ्रीकी देशों, 28 लैटिन अमेरिकी देशों और 23 कैरेबियन देशों के साथ मुलाकात की। डाक विभाग ने कई देशों के साथ साझेदारी और समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। डिजिटल पब्लिक स्ट्रक्चर के तहत यूपीआई का यह समझौता महत्वपूर्ण है।

Next Post

वायु गुणवत्ता में जबलपुर को फिर मिला दूसरा स्थान

Tue Sep 9 , 2025
जबलपुर। स्वच्छ वायु में अव्वल आने पर जबलपुर को देश के भीतर फिर से दूसरा स्थान और 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला है। नगर निगम जबलपुर ने देश में दूसरी बार जबलपुर का परचम लहराया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह […]

You May Like