जल, जंगल और जमीनों को बचाने का काम भाजपा सरकार कर रही 

नीमच। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के फलस्वरूप वनांचल ग्राम पंचायत घसुंडी जागीर के ग्राम बरकटी, भोपतपूरा में लगभग 23 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण विधायक दिलीपसिंह परिहार ने किया।

इस अवसर पर श्री परिहार ने कहा कि भारत पुन: सोने की चिडिया बन रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। लाडली बहनों को अभी वर्तमान में 1500 रूपए मिल रहे हैं, चुनाव से पूर्व 3000 रूपए प्रतिमाह कर देंगे। महिलाओं की वृद्धा पेंशन 600 से 1000 रूपए करने वाले हैं। किसान सम्मान निधि के रूप में 2 हजार रूपए लघु और सीमान्त किसानों को दिए जा रहे हैं। वनांचल क्षेत्र में लगभग 276 ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास मिले हैं। उज्जवला गैस कनेक्शन के माध्यम से घर घर गैस देने का कार्य किया है। पशुपालन योजना में 25-30 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।जल, जंगल और जमीन बचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। विजय शाह एवं मुख्यमंत्री यादव से कहकर भील आदिवासी समाज के लिए 2 होस्टल मंजूर करा दिए हैं। गांव गांव में सडकों का जाल बिछ चुका है। गांवों में बिजली 24 घण्टे मिल रही है। अंचल में वॉल्टेज की समस्या ग्रिड लगाकर समाप्त कर दी है। चम्बल का पानी मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री मोदी ने मंजूर किया है। चम्बल का पानी हर खेत की प्यास बुझाने वाला है। योजना मंजूर हो गई है। हर गांव में चम्बल का पानी आएगा। अपने खेत खलिहान और आंगन में एक पौधा मां के नाम लगाने का काम करें। विधायक श्री परिहार ने ग्रामीणों की मांग पर घसुण्डी जागीर पंचायत में विकास कार्यों के लिए साढे 6 लाख रू. की घोशणा भी की।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमति शारदा देवी धनगर, मण्डल अध्यक्ष मदन गुर्जर, वरिष्ठ नेता हेमन्त हरित, मेहरसिंह जाट, चौथमल मीणा, गौतम मीणा, महामंत्री दिलीप चौहान, किशन अहिरवार, बहन उषा सोनी, सरपँच अम्बालाल रावत, सरपँचगण विनोद नायक, गोविंद, दुर्गाशंकर मेघवाल, रतन मालावत, कुंदन, रजनीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में वनांचल के भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Next Post

संजय गांधी अस्पताल से वृद्ध ने लगाई छलांग

Sat Aug 30 , 2025
रीवा। संजय गांधी अस्पताल में उपचार करा रहे एक 70 वर्षीय वृद्ध ने शनिवार की शाम 6.30 बजे मेडिसिन विभाग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई. सिक्योरिटी गार्ड आकस्मिक चिकित्सा कक्ष पहुंचे, जहा चिकित्सको ने देखते ही मृत घोषित कर […]

You May Like