मोबाइल हैक कर खाते से निकले 46 हजार

उज्जैन। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले शातिर बदमाशों द्वारा बिना ओटीपी और पासवर्ड पूछे खातों से रुपए रुपए उड़ाए जा रहे हैं। अब सांची पॉइंट चलने वाले युवक के साथ धोखाधड़ी सामने आई है। ढांचा भवन सांदीपनि नगर में रहने वाला वीरेंद्र पिता भगवान सिंह ठाकुर सांची पॉइंट चलता है। रविवार को वह अपनी दुकान पर था इस दौरान उसका मोबाइल हैक हो गया। उसने चालू करने का काफी प्रयास किया लेकिन मोबाइल ऑफ हो चुका था। वाहन क्षेत्र में ही मोबाइल सुधारने वाले के यहां पहुंचा। इस दौरान मोबाइल चालू हुआ लेकिन मैसेज मिला कि खाते से 46,000 निकले हैं। बिना ओटीपी और पासवर्ड पूछे हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत वीरेंद्र ने चिमनगंज थाने पहुंचकर की पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। एक मामला माधव नगर थाना पुलिस ने भी फ्रीगंज में रहने वाले राजेंद्र कुमार पिता विनोद कुमार दुबे के साथ 1 जुलाई को हुई धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। राजेंद्र कुमार दुबे ने उनके साथ हुई 99 हजार से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। राजेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि उनके पास मोबाइल पर कॉल आया था और बताया गया कि उनकी बहन की नॉमिनी समाप्त हो चुकी है जिसे पुन: रिन्यू करना है। कॉल करने वाले ने जानकारी मांगी और उसके बाद खाते से रुपए निकाल लिए। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले बदमाशों द्वारा आए दिन लोगों को अपने झांसे में फसाकर उनके हाथों से ट्रांजैक्शन किया जा रहा है।

Next Post

तामिया के एकलव्य विद्यालय में भोजन में फिर निकलीं इल्लियां

Mon Jul 20 , 2026
छिंदवाड़ा। तामिया स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार को भोजन में इल्लियां मिलने के बाद छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर प्रबंधन के […]

You May Like