जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा निवासी महिला से दहेज लोभी पांच लाख की डिमांड कर प्रताड़ना दे रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रशा पटेल 27 वर्ष निवासी सुशीला परिसर अमखेरा रोड गली 04 गोहलपुर वर्तमान पता ग्राम गिदुरहा कुम्ही थाना मझगवा जिला जबलपुर ने लिखित शिकायत की कि उसका विवाह विकास पटेल पिता स्व. हीरा लाल पटेल 30 निवासी अमखेर के साथ हिन्दू रीति रिवाज से 2024 में दोनों परिवार के सगे संबंधियों के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था.
विवाह के समय उसके माता पिता एवं परिवार वालो को शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति विकास पटेल, सास शकुन बाई पटेल, जेठ अचल पटेल, जेठानी दीपाली कुशवाहा सभी उसे ताना मारकर कहते थे कि तुम्हारे माता पिता ने दहेज में कुछ नहीं दिया है। मायके से 5 लाख रूपये लाने के लिए दबाव बना उसे प्रताड़ित करते हैं।
