
रीवा। संजय गांधी अस्पताल में उपचार करा रहे एक 70 वर्षीय वृद्ध ने शनिवार की शाम 6.30 बजे मेडिसिन विभाग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई. सिक्योरिटी गार्ड आकस्मिक चिकित्सा कक्ष पहुंचे, जहा चिकित्सको ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी बैकुण्ठपुर को उपचार के लिये शुक्रवार को संजय गांधी अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था. पिछले 15 दिन से बीमार चल रहे थे, लेकिन हालत में सुधार न होने पर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. शाम लगभग 6.30 बजे पेशाब करने के लिये बेड़ से उठे और सीधे रेलिंग के पास जाकर छलांग लगा दी, जिससे मौत हो गई. संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डा0 यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि वृद्ध की मौत हो गई है. छलांग लगाई गई है या फिर गिर गए है यह जांच का विषय है. अमहिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
