शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

इंदौर:महिला थाने में एक 42 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर मामला दर्ज किया गया है. आरोपी ने महिला को शादी का लालच देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में वादे से मुकरते हुए उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय पीड़िता ने आरोपी अचल पिता प्रेम जैन निवासी स्कीम नंबर 71 के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि अचल ने उसे शादी का झांसा दिया और विश्वास में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी काफी समय तक शादी का वादा कर महिला का शोषण करता रहा.जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो अचल अपने वादे से मुकर गया.

इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अचल जैन के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Next Post

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बीच अनबन की खबरों से सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप: अनफॉलो करने के बाद तलाक की अटकलें तेज, फैंस हुए परेशान

Tue May 12 , 2026
मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच दरार की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से ही फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल […]

You May Like