
मंदसौर। प्रतिभा, परिश्रम और लगन जब एक साथ सफलता का रूप लेते हैं, तो वह उपलब्धि पूरे शहर के लिए गौरव बन जाती है। ऐसा ही गौरवपूर्ण अवसर मंदसौर को मिला है। सैन समाज की होनहार बेटी एवं शहर के प्रतिष्ठित गेहलोद परिवार की बिटिया पूर्वांशा गेहलोद ने पुणे स्थित प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस यूनिवर्सिट में चांसलर अवॉर्ड( गोल्ड मेडल) प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है।
लगभग 55 हजार विद्यार्थियों के बीच यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करना पूर्वांशा की असाधारण शैक्षणिक उपलब्धि है। विशेष गौरव की बात यह है कि लगभग 55 हजार विद्यार्थियों में से केवल 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन इस विशेष सम्मान के लिए किया गया, जिनमें कुमारी पूर्वांशा गेहलोद भी शामिल हैं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के करकमलों से उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कुमारी पूर्वांशा गेहलोद, जितेंद्र गेहलोद की सुपुत्री एवं नारायणलाल गेहलोद की सुपौत्री हैं। बिटिया पूर्वांशा ने अपनी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से गेहलोद परिवार सहित सैन समाज और समस्त मंदसौर नगर में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।
पूर्वांशा की यह उपलब्धि सैन समाज की प्रतिभा, बेटियों की शैक्षणिक क्षमता और युवाओं के लिए प्रेरणा का गौरवपूर्ण उदाहरण है।
इस उपलब्धि पर नारायणलाल गेहलोद, जितेंद्र गेहलोद एवं समस्त गेहलोद परिवार को मित्रों, शुभचिंतकों, सेन समाज के सदस्यों एवं नगरवासियों द्वारा हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सभी ने पूर्वांशा के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी सफलता के नए शिखर छूते हुए परिवार, सैन समाज एवं मंदसौर का नाम रोशन करेंगी।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त गेहलोद परिवार को विनय धींग एवं धिंग परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। साथ ही बिटिया कुमारी पूर्वांशा के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की मंगलकामना की गई है।
