फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने वाले बदमाश धराए

भोपाल: फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने वाले ईनामी शातिर आरोपियो को ईटखेडी पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने 5 आरोपियों का जुलूस निकालकर लोगों के बीच संदेश भी दिया. एसडीओपी ईटखेड़ी मंजू चौहान ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को फरियादिया रिमशा अली (22) ने शिकायत दर्ज कराई थी. रिमशा ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर की रात ईटखेडी भैरोपुरा रोड़ पर उनके पति पर जानलेवा हमला हुआ. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चाकू, छुरी और कट्टे से गोली चलाकर हमला किया था, जिससे उन्हें और उनके पति पति दानिश अली को चोट आई.

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कार्रवाई शुरू करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस ने 14 दिसंबर को सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों शाबेज खान उर्फ बटाला (27) और मो. फरदीन (22) को बजरिया इलाके से गिरफ्तार किया. दोनों ही आरोपियों के पास से बाइक और चाकू बरामद किए गए.
पुलिस ने इस बीच फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर इनामी राशि की घोषणा भी की.

मंगलवार को आरोपी सकलेन उर्फ ब्रांड (25) सन्नू उर्फ इकबाल उर्फ वजनदार (40) और जुबेर उर्फ शमशेर उर्फ किलकिल (40) को ग्राम डोबरा जोड बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से मिले हथियारों को जब्त कर सभी को कोर्ट में पेश किया. वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस करने में जुटी है

Next Post

पुलिस ने पकडा हथियारों का बड़ा जखीरा, 75 चाकू और 4 तलवारें बरामद

Wed Dec 17 , 2025
भोपाल: कमलानगर इलाके में पुलिस ने दो बदमाशों के मकान के अंदर छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में धारदार हथियार बरामद किए हैं. कमलानगर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 79 हथिार बरामद किए है, जिनमें 75 चाकू और 4 तलवारें है.मिली जानकारी के अनुसार इलाके के […]

You May Like