भोपाल: कमलानगर इलाके में पुलिस ने दो बदमाशों के मकान के अंदर छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में धारदार हथियार बरामद किए हैं. कमलानगर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 79 हथिार बरामद किए है, जिनमें 75 चाकू और 4 तलवारें है.मिली जानकारी के अनुसार इलाके के बापू नगर में रहने वाले आरोपी दुर्गेश और चंदन विश्वकर्मा के घरों से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है.
आरोपियों से बरामद की गई चाकू और तलवार को रखने और इसे बेंचने को लेकर पूछताछ की गई. आरोपियों की तरफ से मामले में कोई भी ठोस जानकारी नहीं दी गई. इसके साथ आरोपियों ने इसको लेकर कोई भी लायसेंस नहीं दिखाया. पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कार्रवाई की है. पकड़ में आए दोनों ही आरोपी सगे भाई हैं. अबतक की पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इन हथियारों को बेंचने के लिए ही तैयार किए थे.
कमलानगर थाना पुलिस को दुर्गेश के घर से 4 तलवारें बरामद हुईं और चंदन के घर से 74 चाकू बरामद हुए. लंबे समय के बाद आरोपी इस मामले में फिर से सक्रिय हुए. आरोपियों के बारे में पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद उन पर कार्रवाई हुई. पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश देते हुए हथियारों को बरामद किया. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई.
