कुख्यात बदमाश बल्लू 3 माह के लिए जिलाबदर, इलाके में मुनादी

इंदौर. पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए चंदन नगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश विजय उर्फ बल्लू को 3 महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है. आदेश के बाद पुलिस ने उसके इलाके में लाउडस्पीकर से मुनादी कर कार्रवाई की जानकारी दी.

थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि आरोपी विजय उर्फ बल्लू निवासी ताप्ती परिसर मल्टी, ग्राम सिंदौड़ा के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, अड़ीबाजी और धमकी जैसे कई मामले दर्ज हैं. लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ते आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने उसका डोजियर तैयार कर कार्रवाई की. आरोपी को 3 माह के लिए जिलाबदर किया है. इसके तहत आरोपी का इंदौर के साथ-साथ धार, उज्जैन, देवास और खरगोन जिलों की सीमाओं में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. वहीं एडिशनल डीसीपी प्रियंका डुडवे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त निगरानी रखी जा रही है और आदेश का उल्लंघन करने पर सीधे जेल भेजा जाएगा.

Next Post

नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख की अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार

Tue Jun 9 , 2026
इंदौर. नारकोटिक्स विंग ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख रुपए कीमत की 6000 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी कार से सप्लाई करने जा रहे थे. डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक राकेश चौधरी को […]

You May Like