जिला पंचायत अध्यक्ष के सूने निवास पर चोरों ने बोला धावा

झाबुआ। शहर के राजगढ़ नाका के समीप जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंतसिंह भाबोर के सूने मकान पर बीती रात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी, बिस्तर आदि में रखा सामान उथल-पुथल करने के साथ कंप्यूटर का प्रिंटर चुरा कर ले गए। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबोर ने बताया कि उनके मकान पर चोरी की यह दूसरी से तीसरी घटना है। इससे पूर्व भी उनकी गाड़ी पर हमले की घटना हो चुकी है। शासन-प्रशासन एवं पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम मुहैया नहीं करवाए जा रहे है। वहीं सरकारी निवास पर भी सुरक्षा गार्ड नहीं होने से यह घटना घटित हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने पर दर्ज करवाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी आरसी भास्करे ने बताया कि घटना में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रहीं है।

Next Post

जीरो बजट खेती अपनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान: विजयवर्गीय

Sat Mar 28 , 2026
नीमच। कृषि उपज मंडी जावद में आयोजित जहर मुक्त, जीरो बजट कृषि पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किसानों से रसायन मुक्त खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पद्मश्री सुभाष पालेकर द्वारा विकसित इस पद्धति से किसान बिना कर्ज के खेती […]

You May Like