श्वान पालक के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट

भोपाल।शहर के 12 नंबर क्षेत्र में एक पशु प्रेमी के साथ उसके पड़ोसियों ने बुरी तरह से मारपीट की. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया है. पीड़ित का आरोपी है कि उसने अपने घर में जिस श्वान को पाला था. पड़ोस के रहने वाले लोग उस श्वान को कहीं बाहर छोड़कर आ गए. पीडि़त ने मामले की शिकायत शाहपुरा थाना क्षेत्र में की. पीड़ित वैभव कुशवाहा ने बताया कि वह 12 नंबर झुग्गी बस्ती में अपनी मां के साथ रहते हैं. वैभव के पिता का देहांत पहले ही हो गया था. वैभव पिछले कई सालों से श्वानों की सेवा करते आ रहे हैं. चोटिल और बीमार श्वानों की देखभाल वह कई बार खुद भी करते हैं. जब तक श्वान ठीक नहीं हो जाते वह उन्हें अपने घर पर ही आश्रय देते हैं. वैभव ने बताया कि एक श्वान को वह अपने घर में भी रखे हुए हैं. उनके घर में रहने वाले श्वान को लेकर उनके पड़ोसी विजय कुशवाहा और उसके पूरे परिवार को बेवजह परेशानी बनी होती है. जबकि श्वान से उनका कोई भी लेना देना नहीं है. इस मुद्दे को तूल बनाते हुए मंगलवार को वैभव शाम के समय जब अपने घर जा रहा था. तभी विजय कुशवाहा ने वैभव को रोक कर उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान विजय की मां फूलवती कुशवाहा और भाभा निधी तिवारी भी वैभव की पिटाई करने पहुंच गई. जिससे वैभव को शरीर में अंदरूनी चोट आई है. वैभव ने तत्तकाल ही मामले की शिकायत शाहपुरा थाने में की. इस दौरान अन्य पशु प्रेमी भी थाना प्रभारी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष के लोग दुखी है. इस मामले पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एनसीआर लिखी गई है. थाना प्रभारी ने कहा कि घटना को लेकर जानकारी ली जारी है. मामले की तहकीकात की जा रही है.

Next Post

थाना जीआरपी रानी कमलापति ने चोरों को पकड़ा

Sat Sep 27 , 2025
भोपाल।थाना जीआरपी रानी कमलापति को रेल इकाई भोपाल में पंजीबद्ध गंभीर चोरी के मामले में सफलता मिली. थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह सोमवंशी ने बताया कि बीते 6 मार्च ट्रेन नंबर 20423 पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में महिला यात्री ने सामान चोरी होने की शिकायत की थी. यात्री […]

You May Like