नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख की अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार

इंदौर. नारकोटिक्स विंग ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख रुपए कीमत की 6000 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी कार से सप्लाई करने जा रहे थे.

डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक राकेश चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि निपानिया अंडरपास के पास दो युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर सप्लाई के लिए खड़े हैं. सूचना पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार सवार कमल सिंह बुंदेला और सचिन कायत, निवासी चित्रानगर को पकड़ा. तलाशी में आरोपियों के पास से 6000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस ने दोनों के मोबाइल और कार भी जब्त कर ली है. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई.

Next Post

दहशतगर्दी फैलाने गोलीकांड करने वाले आरोपी का निकला जुलूस 

Tue Jun 9 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना अन्तर्गत रामनगर काली मंदिर के सामने एक सिरफिरे बदमाश ने पुरानी रंजिश और मुखबिरी के शक में एक युवक पर सरेराह फायर किए थे। इस जानलेवा हमले में युवक बाल-बाल बच गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस उसे मौका ए […]

You May Like