सड़क हादसे में घायल बच्चे की पुलिस ने बचाई जान

सिंगरौली: सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे और उसके पिता की समय पर मदद कर सिंगरौली पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के निर्देशन में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल को तत्काल उपचार मिल सका, जिससे उसकी हालत बिगड़ने से बच गई।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम के सामने एक बाइक सवार अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान एक कार से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बच्चा घायल हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग से वहां से गुजर रहे प्रधान आरक्षक आशीष बागरी ने तत्काल स्थिति संभाली, लोगों को सहायता के लिए प्रेरित किया और बिना देर किए डायल-112 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बैढ़न थाना क्षेत्र की डायल-112 टीम मात्र पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई। प्रधान आरक्षक सतीश बागरी एवं डायल-112 स्टाफ ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। साथ ही हादसे से घबराए बच्चे और परिजनों को समझाइश देकर उनका हौसला बढ़ाया।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सिंगरौली पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, संवेदनशील कार्यशैली और सेवा भाव की सराहना की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क दुर्घटना या किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि घायल की यथासंभव मदद करें और तुरंत डायल-112 पर सूचना दें, क्योंकि समय पर मिली सहायता किसी की जान बचा सकती है।

Next Post

छात्रों को जानना चाहिए देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को : राजौरिया

Wed Jul 8 , 2026
ग्वालियर: आज जो कश्मीर हमारा सिरमौर है उसका कारण ओर कोई नहीं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही है। नहीं तो यह कांग्रेसी कश्मीर भी देश से अलग कर देते। यह बात ग्वालियर भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बालभवन में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा […]

You May Like