छात्रों को जानना चाहिए देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को : राजौरिया

ग्वालियर: आज जो कश्मीर हमारा सिरमौर है उसका कारण ओर कोई नहीं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही है। नहीं तो यह कांग्रेसी कश्मीर भी देश से अलग कर देते। यह बात ग्वालियर भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बालभवन में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित छात्र सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ही पुरुषार्थ है कि आज हम भाजपा की सरकार में भारत को विश्वगुरु बनाने की तरफ बढ़ रहे है।
स्वागत भाषण में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज छात्रों को अपनी दैनिक जीवन की कठिनाई को छोड़ कर राष्ट्रहित में विचार करना चाहिए। स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार भी जरूरी है लेकिन राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है। अगर कश्मीरी बंधु भटके न होते तो हमारे कश्मीरी पंडितों को वह पीढ़ा नहीं भुगतनी पढ़ती जो उन्होंने भुगती है। हमें अपने महापुरुषों की जीवन पढऩी चाहिए। इस अवसर पर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने भी संबोधित किया। संचालन युवा मोर्चा की जिला मंत्री पूनम पाल ने किया। आभार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष करुणा सक्सेना ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्रीगण जवाहर प्रजापति, धर्मेंद्र तोमर, राजू पलैया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलिमा शिंदे, प्रदेश मंत्री डॉ अंजली रायेजादा, जिला अध्यक्ष करुणा सक्सेना, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री राहुल धमोले, राहुल भदौरिया, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी रमाकांत शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी सहित पार्टी के युवा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

पुरवा-खड़ौरा सड़क मार्ग कीचड़ में तब्दील,परेशान जनता

Wed Jul 8 , 2026
सिंगरौली : पुरवा-खड़ौरा संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे किए गए कथित अतिक्रमण, घरों के सामने मिट्टी डाले जाने तथा नाली का पानी सड़क पर छोड़े जाने से पूरा मार्ग कीचड़ और जलभराव की चपेट में आ […]

You May Like