नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार सदस्यीय दल मिशन का हिस्सा

नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार सदस्यीय दल मिशन का हिस्सा

वाशिंगटन, 02 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपना मानवयुक्त चंद्र मिशन आर्टेमिस ।। को सफलतापूर्वक केप कैनावेरल से प्रक्षेपित कर दिया है। चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना हो गया है। प्रक्षेपण के बाद रॉकेट का पहला चरण ओरियन से सफलतापूर्वक अलग हो गया है तथा ओरियन पृथ्वी की कक्षा में भी स्थापित हो गया है। वह पृथ्वी की कक्षा में 24 घंटे तक चक्कर लगाने के बाद आगे की यात्रा के लिए निकलेगा।

यह आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत नासा का पहला मानवयुक्त मिशन है। चार सदस्यीय दल में नासा के अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर और क्रिस्टीना कोच शामिल हैं। साथ ही कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन भी दल का हिस्सा हैं। आर्टेमिस मिशन की योजना तीन चरणों में बनाई गई है। बिना चालक दल वाली पहली उड़ान 2022 के अंत में हुई थी। दूसरे चरण में चालक दल के साथ चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरी जाएगी, जिसके बाद तीसरे चरण में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारा जाएगा।

चंद्रमा के चारों ओर से घमूने वाला यह मिशन 50 से अधिक वर्षों में नासा का पहला मानवयुक्त चंद्र मिशन है। यह 10 दिवसीय मिशन चार अंतरिक्ष यात्रियों को ओरियन अंतरिक्ष यान में चंद्रमा के चारों ओर भेजेगा। यह मनुष्यों द्वारा अब तक की गई सबसे लंबी अंतरिक्ष यात्रा होगी। दल चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से से लगभग 7,400 किलोमीटर आगे तक यात्रा करेगा और फिर पृथ्वी पर लौटेगा।

Next Post

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने 920 करोड़ की कमाई की

Thu Apr 2 , 2026
मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज कमाई ने भारतीय बाजार में दो सप्ताह में 920 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफ़िस पर राज कर […]

You May Like

मनोरंजन